खरसिया रेंज के तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में बीती रात भोजन और पानी की तलाश में गांव के करीब आये हाथियों के दल में से एक शावक राजेश कुमार राठिया के आम बगीचा में बने कुएं में गिर गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से गहरे कुएं में हाथी के शावक के गिर जाने का मामला सामने आया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाथी के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तब जाकर वन विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, खरसिया रेंज के तेन्दुमुड़ी बीट के गुर्दा सर्किल में बीती रात भोजन और पानी की तलाश में गांव के करीब आये हाथियों के दल में से एक शावक राजेश कुमार राठिया के आम बगीचा में बने कुएं में गिर गया। आज सुबह चिंघाड़ने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग टीम के साथ मिलकर कई घंटे बाद शावक को बाहर निकाला। इस दौरान हाथी शावक देखने मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही।
बता दें कि दो दिन पहले ही घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट में भी एक हाथी का शावक कुएं में गिर गया था और जब उसे निकाला गया था उसने अपने ही अंदाज में उसकी जान बचाने वाले जेसीबी चालक को धन्यवाद कहा था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।