फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: विद्युत सब स्टेशन के स्टोर रूम में कल लगी थी आग, सरकार ने दिए जांच के आदेश, पहुंची टीम

Tue, 18 Mar 2025 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन से लगे विभाग के स्टोर रूम में कल सुबह लगी आग बुझने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा इसके जांच के आदेश दिये गए हैं जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि आग लगने के क्या कारण है। 
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन से लगे विभाग के स्टोर रूम में कल सुबह लगी आग बुझने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा इसके जांच के आदेश दिये गए हैं जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि आग लगने के क्या कारण है, किस अधिकारी की लापरवाही है। साथ ही साथ नुकसान कितना हुआ है और इसको लेकर राजधानी रायपुर से चार सदस्यीय टीम आज सुबह ही रायगढ़ पहुंच गई है और इनके साथ में बिलासपुर के भी कुछ अधिकारी जांच मंे मदद करेंगे। मौके पर जले हुए ट्रांसफार्मर व तारो के बंडल पड़े हुए हैं साथ ही साथ बचे हुए ट्रांसफार्मरों का भी आंकलन किया रहा है। 

विज्ञापन


राजधानी रायपुर से रायगढ़ पहुंचने के बाद जांच टीम ने जिस जगह आग लगी थी वहां का न केवल निरीक्षण किया बल्कि आसपास के मैदानी जगह को भी गहराई से देखा कि आखिरकार बाउण्ड्रीवाल के भीतर रखे सामानों में आग लगी तो लगी कैसे। चार सदस्यीय टीम ने जले हुए ट्रांसफार्मर व तारों को भी देखा और अधजले ट्रांसफार्मरो के बाद कुल नुकसान के लिये भी अलग से जांच करने की बात कही है। राजधानी रायपुर से चार सदस्यीय टीम आज सुबह ही रायगढ़ पहुंच गई है जिसमें के एस भारती अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एके अंबस मुख्य अतिरिक्त बिलासपुर, गोपाल मुर्ति एजीएम वित्त रायपुर, के अलावा श्री रायकवार मंडवा सीएसपीडीसीएल रायगढ़ पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। 

इस संबंध में राजधानी रायपुर से अतिरिक्त मुख्य अभियंता के एस भारती ने बताया कि रायपुर से चार सदस्यीय जांच टीम यहां पहुंची है। आज से जांच शुरू हो चुकी है और एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग बाहर से पत्तों में लगकर अंदर पहुंचा था। उन्होंने कहा कि नुकसान के आंकलन की अगर बात करें तो यहां पुराने खराब ट्रांसफार्मर के अलावा तार थे और नया सामान कुछ भी नही था। 3 सौ से अधिक खराब ट्रांसफार्मर के अलावा 10 से 12 बंडल केबल जला है।  
विज्ञापन


आंकलन के बाद ही कहा जा सकता है कि विभाग को कितने का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि कल आगजनी की घटना के बाद पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के अलावा औद्योगिक संस्थान से आई फायर बिगे्रड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और इस दौरान बाहर से आये नये ट्रांसफार्मर तक आग नही पहुंच सका और वह सुरक्षित बच गया। सुरक्षा के उपाय के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां अलग-अलग समय में सुरक्षा के उपाये किये जा रहे हैं। कल हुए आगजनी के मामले में अगर कोई दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें