फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक मासूम की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 08 Dec 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो मोटर सायकिल की भिड़ंत हो जाने की घटना में एक मासूम बालक की मौत हो गई वहीं इस घटना तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो मोटर सायकिल की भिड़ंत हो जाने की घटना में एक मासूम बालक की मौत हो गई वहीं इस घटना तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजना-खुरूषलेंगा के बीच कल शाम दो मोटर सायकल की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। बताया जा रहा है कि बिजना गांव का रहने वाला बुजुर्ग पूर्णचंद सिदार अपने नाती अंशु सिदार को अपनी मोटर सायकल में बिठाकर किसी काम के सिलसिले में खुरूषलेंगा की तरफ जा रहा था। दोनों जब गांव के करीब पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे एक अन्य मोटर सायकल सवार दो स्कूली छात्रों ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दी। 

विज्ञापन


इस दुर्घटना में ढाई साल के मासूम और उसके दादा को गंभीर चोट लगने की वजह से तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा तमनार अस्पताल ले जाया गया जहां मासूम की हालत को देखते हुए मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल के लिये रिफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। वहीं पूर्णचंद सिदार के हाथ के अलावा जबड़े में गंभीर चोट पहुंचा है। साथ ही साथ इस दुर्घटना में दूसरे बाईक में सवार दोनों नाबालिग छात्रों को भी काफी चोट आई है उन्हें भी उपचार के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 

काम के सिलसिले में बाहर है पिता
बताया जा रहा है कि बिजना निवासी पूर्णचंद की बेटी ज्योति सिदार की शादी लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केनापारा में रहने वाले एक युवक से हुई थी। महिला का पति के किसी कंपनी के काम के सिलसिले में गुजरात जाने के दौरान वह अपनी पत्नी और बच्चे को ससुराल में छोड़कर गया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें