छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज जिंदल कंपनी की जमीन पर फ्लाई एश डंपिग करने पहुंचे एनटीपीसी के 06 गाड़ियों पर पर्यावरण विभाग ने पकड़ा है। विभाग ने एनटीपीसी पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को वापस भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज जिंदल कंपनी की जमीन पर फ्लाई एश डंपिग करने पहुंचे एनटीपीसी के 06 गाड़ियों पर पर्यावरण विभाग ने पकड़ा है। विभाग ने एनटीपीसी पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों को वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के ग्राम लारा में संचालित एनटीपीसी से भारतमाला प्रोजेक्ट में बन रही सड़क के लिये राजधानी रायपुर के लिये निकले 06 गाडियों को ग्राम कलमी के पास स्थित जिंदल कंपनी की जमीन पर डंपिग करने से पहले पर्यावरण विभाग की टीम ने पकड़ा है। जिला पर्यावरण अधिकारी अंकुर साहू ने बताया कि जिंदल कंपनी की तरफ से एक शिकायत मिली थी कि उनकी जमीन पर कुछ गाडियों में अवैध रूप से फ्लाई एश डालने की तैयारी की गई है। इस शिकायत के बाद आज सुबह 10 बजे मौके पर एक टीम भेजा गया जहां उन्होंने 06 गाड़ियों को मौके पर खड़ा पाया। जिसके बाद पर्यावरण विभाग ने एनटीपीसी के खिलाफ 04 लाख 05 हजार का जुर्माना लगाते हुए सभी गाड़ियों को वापस एनटीपीसी भेजा गया है।
रायगढ़ में खपाने की थी तैयारी
एनटीपीसी लारा से निकलने वाली फ्लाई एश की गाडियों को जहां भेजा जाना था वहां ना जाकर उसे रायगढ़ में भी खपाने की तैयारी थी। फ्लाई एश की डंपिंग मामले में कुछ ट्रांसपोर्टरो के द्वारा भाडा बचाने के लिये गाडियों में लगे जीपीएस सिस्टम को हैक करके अधिकारियों को अंधेरे में रखने का प्रयास किया था। पर्यावरण विभाग ने फ्लाई एश परिवहन गाड़ियों में सीजी 13 एयू 2301, सीजी 13 बीडी 0909, सीजी 13 एडब्ल्यू 1384, सीजी 13 एव्ही 2302, सीजी 13 एडब्लयू 1386, सीजी 13 एयू 2299 को ग्राम कलमी के पास फ्लाई एश का परिवहन करते हुए ग्राम कलमी के पास जिंदल की जमीन पर पकड़ा है।