फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: बीती रात हाथियों ने मचाया उत्पात, 20 किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान, दो ग्रामीणों का तोड़ा मकान

Wed, 20 Aug 2025 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बीती रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए जहां 20 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है वहीं दो ग्रामीणों के मकान को भी तोड़ा है। जिसके बाद से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
दो ग्रामीणों का तोड़ा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बीती रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए जहां 20 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है वहीं दो ग्रामीणों के मकान को भी तोड़ा है। जिसके बाद से गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 115 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं जिसमें 29 नर, 50 मादा के अलावा 36 हाथी शावक शामिल है। हाथियों के दल ने बीती रात 20 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें कोयलार, प्रेमनगर में 03, रूवाफूंल में 01, सिंघीझाप में 03, छाल, गड़ईनबहरी, बोजिया में 08, धौराभांठा में 03 के अलावा मदनपुर में भी 02 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह बाकारूमा रेंज के साजापाली गांव में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक दंतैल हाथी ने दो ग्रामीणों के मकान को तोड़ा है। बताया जा रहा है कि इस दरम्यान बुधनाथ मांझी का परिवार अपनी जान बचाने अपने मकान को छोडकर पड़ोसी के गली के छुपा हुआ था। 

विज्ञापन

मकान तोडकर खाया धान
बीट गार्ड समीर तिर्की ने बताया कि बीती रात 1ः30 बजे वनपरिक्षेत्र बाकारूमा साजापाली आरएफ क्रमांक 84 में स्थित बुधनाथ मांझी के घर को एक हाथी ने तोडकर वहां रखे धान को खाया है। पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिये कहा गया है।  

एक हाथी शावक का हुआ जन्म
वन विभाग के आंकड़ो की अगर बात करें तो बाकारूमा रेंज में भी इन दिनों 75 हाथियों की मौजूदगी है। बताया जा रहा है कि बाकारूमा परिसर के धौराभांठा परिसर में 12 हाथियों के दल में से एक मादा हाथी ने एक शावक को जन्म दिया है। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर नजर बनाये हुए है। गांव के ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाये रखने अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें