फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हाथी का आतंक: खेत पर जा रहे किसान को कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Sat, 20 Apr 2024 10:17 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हाथी का आतंक देखने को मिला। यहां खेत पर जा रहे एक किसान को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की  है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा निवासी किसान कृषक जनक राम साहू अपने खेत पर शनिवार की सुबह पांच बजे जा रहे थे। इसी दौरान हाथी से उनका सामना हो गया और फिर हाथी ने हमला कर दिया। 

हमले से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हाथी के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का महौल है। जिसके बाद वन विभाग और छाल थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन


हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। इसके बावजूद इस तरह की  घटना सामने आते रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें