फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला, गौरमुड़ी गांव का मामला

Tue, 25 Nov 2025 07:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में आज सुबह तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में आज सुबह तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार रेंज का है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौरमुड़ी गांव के तालाब में आज एक हाथी शावक की लाश देखी गई। 

विज्ञापन


इस सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद हाथी शावक के शव को बाहर निकालते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि तमनार रेंज में पिछले 15 दिनों से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा था जिसमें 8 नर, 18 मादा के अलावा 8 शावक शामिल थे। आशंका जताई जा रही है आज तड़के 34 हाथियों का दल पानी पीने तालाब में उतरा होगा इसी दौरान पनी में डूबने से शावक की मौत हो गई होगी। मृत शावक की उम्र करीब एक साल के आसपास बताई जा रही है।  

रायगढ़ जिले में 68 हाथी कर रहे विचरण
इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगल में कुल 69 हाथियों की मौजूदगी है। जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में जहां 30 हाथी तो रायगढ़ वन मंडल में 39 हाथियों की मौजूदगी है। हाथियों के इस दल में 28 नर हाथी, 28 मादा के अलावा 13 शावक शामिल है। रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा था और इसी दल में से एक शावक की मौत हुई है। 
विज्ञापन


तमनार वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार ने बताया कि आज दोपहर हमे हाथी शावक के पानी में डूबे होनें की सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव निकालने के बाद पता चला कि नर शावक हाथी का शव था। बीती रात 3 से 4 बजे के बीच हाथियों का दल यहां पानी पीने आया था इसी बीच यह घटना हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें