फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हाथी शावक की मौत से हड़कंप: नदी में ग्रामीणों ने सुबह देखा शव, अब तक नौ की गई जान; वन विभाग पर सवाल

Mon, 01 Jun 2026 02:00 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के खरसिया रेंज के गुरदा संगम नदी में एक और हाथी शावक का शव तैरता मिला। जनवरी से अब तक जिले में 9 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश डूबने से हुई हैं।
विज्ञापन
रायगढ़ में हाथी शावक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से हाथी शावक की मौत होने की घटना सामने आई है। नदी पार करते समय शावक की मौत होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को नदी से बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेज के अंतर्गत आने वाले गुरदा संगम नदी में गांव के ग्रामीणों में आज सुबह 9 बजे के आसपास एक हाथी शावक के शव को पानी में तैरते देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी वन विभाग के अलावा हाथी मित्र दल की टीम दी। नदी में हाथी शावक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से बारभौना और ऐडू के आसपास 50 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। संभवतः बीती रात हाथियों का दल पानी पीने गया होगा। इसी बीच घटना हुई होगी। फिलहाल, वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


एक जानकारी के अनुसार जनवरी माह से आज दिनांक तक रायगढ़ जिले में अलग अलग घटना में अब तक नौ हाथी शावक की मौत हो चुकी है, जिसमें पानी में डूबकर मौत होने के अधिक मामले हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथी शावकों की मौत होना वन प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें