फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, आरोपी नौकर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, 14 अप्रैल को मिला था शव

Tue, 15 Apr 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लूट के इरादे से नौकर ने वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लूट के इरादे से नौकर ने वारदात को अंजाम दिया था। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा महज 24 घंटे में कर लैलूंगा पुलिस ने लूट की गई रकम और हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान राम सुखेन शर्मा (70 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से मोहनपुर में अकेले रहकर दुकान संचालित करता था।
      
14 अप्रैल को मिला था बुजुर्ग का शव 
14 अप्रैल की सुबह मृतक के छोटे भाई रामनिवास शर्मा (58), निवासी खम्हार, ने थाना लैलूंगा में मर्ग की सूचना देते हुए मृत्यु पर संदेह जताया। सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना प्रभारी विजय चेलक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और जप्ती योग्य साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर गाल, कंधे और गर्दन में चोट के स्पष्ट निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हुई।
विज्ञापन


शुरु से नौकर पर था संदेह
पुलिस ने मृतक के नौकर संतुराम यादव की अनुपस्थिति पर संदेह जताते हुए उसकी तत्काल तलाश शुरू की। हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर संतुराम ने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि उसने लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि 13 अप्रैल को वह 800 रुपए उधार मांगकर गया था और पुनः लौटकर फिर पैसे मांगने लगा। पैसा न मिलने पर रंजिशवश रात के समय मृतक के घर में घुसकर बांस के डंडे और हाथ-मुक्के से मारकर उसकी हत्या कर दी और घर में रखे करीब 40 हजार रुपए लूट लिया।

नगदी रकम और घटना में प्रयुक्त  डंडा जप्त
मामले में आरोपी संतुराम यादव पिता बालक राम यादव 25 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना लैलूंगा के  खिलाफ धारा 103(1), 306, 309(2), 332 बीएनएस के तहत लूट और हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर 27,500 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और पैसा रखने वाला झोला जब्त किया गया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें