फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: ट्रेलर लेकर जा रहा चालक गाड़ी के छह टायर और 300 लीटर डीजल लेकर भागा, केस दर्ज

Tue, 25 Mar 2025 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

वाहन मालिक हीरा ने बताया कि 6 मार्च को गाड़ी का जीपीएस बंद मिलने पर अनहोनी की आशंका पर चालक मोहम्मद अख्तर के अन्य साथी अफजल के नंबर से कॉल की गई तो मोहम्मद अख्तर ने अपने मोबाइल को ऑफ कर दिया। 
विज्ञापन
थाने में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फ्लाईएस लोड कर निकले ट्रेलर चालक ने रास्ते में वाहन को खड़ाकर 06 नग डीक्स टायर के अलावा 300 लीटर डीजल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुसौर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक, हीरा सिंह (38 साल) ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 5 मार्च को उसका ड्राइवर मोहम्मद अख्तर निवासी बलडिहरी थाना हैदरनगर जिला पलामू झारखण्ड ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 ए.टी. 2330 में डीबी पावर टुन्ड्री से फ्लाईएस लोड कर गुडेली जाने के लिये निकला था। हीरा ने बताया कि 6 मार्च को गाड़ी का जीपीएस बंद मिलने पर अनहोनी की आशंका पर मोहम्मद अख्तर के अन्य साथी अफजल के मोबाइल से कॉल की तो मोहम्मद अख्तर ने अपने मोबाइल को ऑफ कर दिया। 

हीरा सिंह ने बताया कि गाड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर मोहम्मद अख्तर के साथी अफजल ने बताया कि गाड़ी रौनक ढाबा के पास कठली के पीछे मैदान में खड़ी है। इस सूचना के आधार पर जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एटी 2330 में लगे 6 डीक्स टायर सहित के अलावा उक्त वाहन का 300 लीटर डीजल गायब मिला। पीड़ित हीरा सिंह की रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें