फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ की एक ट्रेलर पार्किंग में चालक की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 Aug 2025 09:58 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में सारडा एनर्जी के ट्रेलर पार्किंग में बुधवार सुबह ट्रेलर चालक विजय कुमार की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में टेलर पार्किंग में बुधवार की सुबह एक ट्रेलर चालक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तमनार थाना क्षेत्र में स्थित सारडा एनर्जी  एंड मिनरल्स लिमिटेड गारे पेलमा 4/7 करवाही, बजरमुडा के ट्रेलर पार्किंग में ट्रेलर क्रमांक CG 04 NV 6898 के चालक विजय कुमार, निवासी मध्य प्रदेश का उसी की गाड़ी के नीचे मिला है। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी। 

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। तमनार पुलिस ने बताया की ट्रेलर चालक के शव मिलने की जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंचे है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें