फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: निकाय चुनाव में ड्यूटी से गायब रहे दो शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निलंबित, 118 को नोटिस

Fri, 14 Feb 2025 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ 118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पाये जाने पर नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में नगरीय निकाय चुनाव में ड्यूटी से नदारद रहे 2 शिक्षकों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही साथ 118 अधिकारी-कर्मचारियों को ट्रेनिंग से अनुपस्थिति पाये जाने पर नोटिस थमाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ में चल रहे नगरीय निकाय निर्वाचन के बीच चुनावी कार्यों में लापरवाही के चलते 2 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। दोनों शिक्षकों की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम हेतु मतदान दल में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी को केआईटी परिसर में मतदान सामग्री वितरण के दौरान दोनों अनुपस्थित रहे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए  
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार काश्मीर कुजूर, शिक्षक, माध्यमिक शाला आश्रम तेंदुमुड़ी, विकासखण्ड-खरसिया और अखिल शर्मा, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला बालक,  हमालपारा, विकास खण्ड-खरसिया की ड्यूटी रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के मतदान दलों में लगाई गई थी। किंतु 10 फरवरी को केआईटी रायगढ़ में मतदान सामग्री प्राप्त करने के दौरान उक्त दोनों शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियमों के विपरित होकर छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत दंडनीय होने के कारण दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी खरसिया निर्धारित किया गया है।

118 लोगों को ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि राही ने बताया कि निर्वाचन संपन्न कराने मतदान दलों का गठन कर उसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसकी ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में की गई थी। जिसमें 118 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें