फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मुखबिरी के शक में डायल 112 चालक की पिटाई, पीड़ित ने भागकर बचाई जान, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो युवकों ने मिलकर पुलिस मुखबिर के शक में डायल 112 चालक की बेतहाशा पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर जान बचाकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो युवकों ने मिलकर पुलिस मुखबिर के शक में डायल 112 चालक की बेतहाशा पिटाई कर दी। किसी तरह भागकर जान बचाकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुडेकेला का रहने वाला सचिन कुमार राठौर 23 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह छाल के 112 वाहन का चालक है। 10 नवंबर की रात 8 बजे वह हाई स्कूल मैदान के पास था तभी ग्राम तरेकेला का छोटू पठान उसे फोन करके लेने आया और रात्रि करीब साढ़े 8 बजे उसे कुडेकेला हाई स्कूल चैक के पास लेकर पहुंचा जहां ग्राम हाटी का मदन पटेल पहले से ही खड़ा था। 

पीड़ित सचिन ने बताया कि दोनों उसे 112 का वाहन चलाता है पुलिस का मुखबिरी करता है। दारू जुआ को पकड़वाता है कहते हुए अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्कों से उसकी जोरदार पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर भागा तो वो दोनों उसके घर के पास भी आ पहुंचे जिसके कारण डरकर वह हाटी से कुदमुरा की तरफ भाग गया था। छाल पुलिस उसे कुदमुरा से अपने साथ लेकर थाने पहुंची है, दोनों के द्वारा मारपीट किये जाने से उसके शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।बहरहाल पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद छाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें