फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अवैध धान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी, छापेमारी के दौरान 580 बोरी धान जब्त

Sun, 17 Nov 2024 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे अवैध धान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है। इसी क्रम मे फूड, मंडी व राजस्व की संयुक्त उड़नदस्ता दल की टीम ने दो अलग अलग कोचियों के घर मे छापा मार कार्यवाही करते हुए 580 बोरी अवैध धान जप्त किया है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान 580 बोरी धान जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे अवैध धान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है। इसी क्रम मे फूड, मंडी व राजस्व की संयुक्त उड़नदस्ता दल की टीम ने दो अलग अलग कोचियों के घर मे छापा मार कार्यवाही करते हुए 580 बोरी अवैध धान जप्त किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश मे धान खरीदी की शुरुआत होते ही अवैध धान के परिवहन करने वाले कोचीये सक्रिय हो जाते हैं। अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार भ्रमंड करते हुए हर कोचिंयो के मुवमेंट पर नजर बनाये रखती है।

इसी क्रम मे शनिवार को तमनार विकासखंड के उड़नदस्ता दल को सूचना मिली कि तमनार क्षेत्र के धौराभांठा में दो अलग अलग कोचियों के घरों में अवैध धान भंडारण कर रखा गया है। इस सुचना के बाद फूड, मंडी व राजस्व की संयुक्त उड़नदस्ता दल ने मौके पर दबिश दी और धौराभांठा निवासी गणेश अग्रवाल के मकान में जांच की गई। जहां गोदाम में 430 बोरी धान भंडारण  मिला। उड़नदस्ता दल ने अवैध धान को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह धौराभांठा में ही एक और कोचिए के घर में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है। जिसके बाद वहीं के रहने वाले मुकेश अग्रवाल के घर में जाकर उड़नदस्ता टीम ने जांच किया तो पाया कि यहां भी 150 बोरी अवैध रूप से धान रखा हुआ मिला। बहरहाल दोनों ही मामलों में कोचियों के खिलाफ मंडी अधिनि यम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें