फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सत्तीगुड़ी चौक में मिली बुजुर्ग की लाश, मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Nov 2024 06:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ शहर के सत्तीगुडी चौक में रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ शहर के सत्तीगुडी चौक में रविवार की शाम एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक के परिजनों की पतासाजी में जुट गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस को रविवार की शाम साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश सत्तीगुडी चौक के पास पडी हुई है। इस सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को मर्चुरी भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग की उम्र करीब 60 साल के आसपास बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होनें के पश्चात परिजनों की उपस्थिति में पीएम पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही साथ पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है और आसपास के थानो में भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें