फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: जंगल से भटककर बस्ती पहुंचा चीतल, कुत्तों से जान बचाने के लिए जूझता रहा, फिर भी चली गई जान

Sun, 09 Jun 2024 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जंगल से भटककर बस्ती पहुंचे एक चीतल पर कुत्तों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग आगे की कार्रवाई के जुट गया है। मामला छाल रेंज का है।
विज्ञापन
जंगल से भटककर बस्ती पहुंचा चीतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जंगल से भटककर बस्ती पहुंचे एक चीतल पर कुत्तों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग आगे की कार्रवाई के जुट गया है। मामला छाल रेंज का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह साढ़े 9 बजे जंगलों से भटककर एक चीतल बस्तीपारा की तरफ पहुंच गया, जहां कुत्तों से उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

इस दौरान चीतल जान बचाने बिजली ऑफिस में जा घुसा। इस दौरान बिजली विभाग और वन विभाग की टीम ने घायल चीतल का उपचार भी शुरू कर दिया था लेकिन इसके बावजूद चीतल की मौत हो गई। 


वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुत्तों के हमले से चीतल के मुह में अधिक चोट लगने और अधिक रक्त निकलने की वजह से चीतल को बचाया नही जा सका। इस मामले में विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। 

विज्ञापन

भोजन पानी की तलाश में पहुचा गांव तक
गांव के ग्रामीणों  ने बताया कि गर्मी के दिनों में जंगल मे पानी और भोजन की पर्याप्त मात्रा नही होने की वजह से अक्सर वन प्राणी जगलो से भटककर बस्ती तक आ जाते हैं जिसके बाद शिकारियों के द्वारा उनका शिकार कर लिया जाता है या फिर कुत्तों के हमले से उनकी मौत हो जाती है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें