छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शादी तय होनें के बाद युवक के द्वारा शादी से इंकार करने के बाद युवती ने जहर सेवन कर दे दी थी जान। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 9 जून 2024 की है, जब पुसौर थाना क्षेत्र की युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना पुसौर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतिका के परिजनों के बयान और पुलिस जांच से यह सामने आया कि युवती का विवेक सुरेन निवासी कोरबा के साथ प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी। मई 2024 में युवती परिवारजनों के साथ कोरबा शादी में गई थी। जहां विवेक सुरेन से मुलाकात हुआ। उसके बाद कई बार मिलने के साथ-साथ फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बने।
शादी ने इनकार तो पीया जहर
दोनों के संबंधों में अनबन हुई और विवेक ने शादी से इंकार करते हुए युवती को चेटिंग के माध्यम से जानकारी दी। विवेक के इस कदम से आहत होकर युवती ने 9 जून 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कल 26 जनवरी को विवेक सुरेन के खिलाफ धारा 306 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया।
कोरबा से गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने पुलिस की एक टीम कोरबा भेजा जहां आरोपी विवेक सुरेंद्र (उम्र 20 साल) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच जारी है।