फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: युवती के आत्महत्या करने का मामला, पुलिस ने आरोपी को बिहार फरार होने से पहले गिरफ्तार करके भेजा जेल

Sat, 22 Feb 2025 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार फरार होनें से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कल एक युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार फरार होनें से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को कहरापारा क्षेत्र में एक युवती के  फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। जहां पुलिस की एक टीम पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका युवती के परिजनों के अलावा सहेलियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और पिछले चार वर्षों से प्रदीप नामक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था।

परिजनों के बताया कि 20 फरवरी को युवती अपने कार्यस्थल से लौटने के बाद रात में भोजन कर सो गई थी, लेकिन सुबह 4 बजे देखा गया कि उसने निर्माणाधीन मकान की गैलरी में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। मर्ग जांच में यह स्पष्ट हुआ कि कुछ दिनों पूर्व युवती और प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने युवती की स्कूटी अपने पास रख ली थी।
विज्ञापन


मां और बहन के सामने किया अपमानित 
घटना के दिन गांधीगंज में आरोपी ने युवती की मां और बहन के सामने उसे अपमानित किया और कहा कि मेरे साथ रहना है तो रह, नहीं तो मत रह, और स्कूटी लौटाकर वहां से चला गया। इसके बाद से ही युवती मानसिक रूप से परेशान थी और प्रदीप की प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार पिता मोतीलाल राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी दरौंदा, जिला सिवान (बिहार), हाल मुकाम फटहामुड़ा से बिहार फरार होनें से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें