फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर गिरा, मौके पर ही हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 13 Aug 2025 10:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शांता कुमार राठिया ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि 10 अगस्त की सुबह उसके चाचा विजय कुमार राठिया उम्र 45 साल, अपनी बाइक से ग्राम पांकादरहा, बिलासखार रिश्तेदारी में गए थे। जहां से घर लौटे समय जब वह बांसमुडा केरामुडा मेन रोड में पहुंचा ही था कि वह अपने बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें