फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigrah: खरसिया में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 02 Jan 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नए साल के दूसरे दिन तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में ग्राम चोढा चैक में गुरुवार की शाम एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बोतल्दा निवासी एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जानकारी मिली है। 

इस सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची खरसिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें