छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे बाईक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में परिजनों को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे बाईक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रामनाथ राठिया ने खरसिया थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि कल शाम साढ़े 4 बजे के आसपास परमानंद यादव एवं उसकी पत्नी को देवप्रसाद राठिया एवं हरनारायण अलग-अलग मोटर सायकल से रेलवे स्टेशन खरसिया छोड़ने गए थे जहां उनको छोड़कर दोनों अलग-अलग मोटर सायकल में वापस अपने गांव बाडादरहा लौट रहे थे। मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एक्यू 4270 को देवप्रसाद राठिया चला रहा था जब वह शाम करीब साढे़ 7 बजे सियाराम आटो डील के आगे चंद्रा बीज भंडार के पास पहुंचा ही था कि खरसिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बाईक सवार देवप्रसाद राठिया की मौके पर ही मौत हो गई।
बहरहाल परिजनों की सूचना के बाद घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 112,183(1) 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।