फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत, घटना के परिजनों में पसरा मातम

Mon, 09 Jun 2025 01:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ़्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए गितेश कुमार बैरागी ने बताया की कल दोपहर उसका छोटा भाई उदय बैरागी बाइक क्रमांक CG 13 AZ 4832 से जब घर लौट रहा था इस बीच बायंग चौक नंदेली रोड के पास ट्रेलर क्रमांक  CG 13 AR 5571 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार उदय बैरागी को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में युवक के सिर के अलावा शरीर के  अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 112, 183(1) 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें