फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 16 Dec 2024 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में खड़ी ट्रेलर से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई । 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में खड़ी ट्रेलर से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं एक अन्य को जबड़े व सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक प्रताप राय ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात साढ़े 9 बजे उसकी बहु ने उसे फोन करके बताया कि राहुल राय अपने चाचा कृष्णा प्रसाद राय के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीए 1273 में सवार होकर रायगढ़ से अपने गांव आमगांव जा रहे थे। रात करीब 9 बजे के आसपास बाईक सवार जब उल्दा गांव के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एटी 9655 जिसमें इंडीकेटर नही जल रहा था एवं रेडियम पट्टी भी नही लगी थी उसमें उनकी बाईक जा टकराई। 

इस घटना में कृष्णा प्रसाद राय के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं  राहुल राय के जबड़ा व सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे एम्बुलेंस के जरिये खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहरहाल इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने धारा 281,125ए, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें