फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

Tue, 12 Nov 2024 12:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने  वाले कोटरीमाल गाँव के पास पेट्रोल पंप के करीब बीती रात 10 बजे के आसपास अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पदुम चौहान उम्र 30 निवासी कोटरीमाल को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो है। इस घटना के 
बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर चक्काजाम शुरू कर दिया।

इस मामले की जानकारी लगते ही घरघोड़ा पुलिस के अलावा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खुलवाया गया जिसके बाद ही घरघोड़ा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें