फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंडीकेटर खड़ी बोलेरो ने ली जान: रायगढ़ में बाइक सवार दो युवकों की जोरदार टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:07 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली में कलश यात्रा देखने जा रहे बाइक सवार की बाइक बिना इंडीकेटर खड़ी बोलेरो पिकअप से टकराई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात कलश यात्रा देखने जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप से जा टकराये। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, उक्त घटना जुटमिल बोल थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रामकुमार महंत ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि बीती रात आठ बजे उसका बेटा पंकज महंत खाना खाने के बाद कलश यात्रा देखने अपने एक साथी समीर दास बैरागी के साथ बाइक पर निकला था। रामकुमार महंत ने बताया की रात करीब 9:30 बजे उसके बड़े बेटे भुवन दास महंत ने बताया की पंकज का पटेलपाली सब्जी मंडी के सामने मेनरोड पर एक्सीडेंट हो गया है।

इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पंकज महंत और समीर दास बैरागी, राष्ट्रीय राजमार्ग मे बिना इंडीकेटर के सड़क में खड़ी बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 13 AT 3280 से जा टकराये। इस घटना के बाद दोनों युवकों कोएम्बुलेंस से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो जाने के बाद मृतक पंकज महंत के पिता रामकुमार महंत की रिपोर्ट पर जुटमिल पुलिस बोलेरो पीकप वाहन चालक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें