फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: सड़क हादसे में फिर एक युवक की मौत, कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर

Tue, 24 Dec 2024 02:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में फिर एक युवक की मौत हो गई। एनटीपीसी खनन क्षेत्र में चलने वाली बोलेरो की ठोकर से यह घटना हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में फिर एक युवक की मौत हो गई। एनटीपीसी खनन क्षेत्र में चलने वाली बोलेरो की ठोकर से यह घटना हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायकेरा निवासी ललित नगेसिया 25 साल अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी सीजी 13 एजे 1746 से घर लौट रहा था। युवक जब गांव के करीब पुल के पास पहुंचा ही था कि सामने की तरफ से आ रहे एनटीपीसी खनन क्षेत्र में चलने वाली बोलेरो के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार ठोकर मार दिया। 

जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से एनटीपीसी में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करते आ रहा था। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने के बाद घरघोड़ा पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें