फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची का बेरहमी से कत्ल, वारदात से गांव में सनसनी

Sat, 18 Jul 2026 07:09 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात शख्स ने एक महिला और उसकी 10 माह के मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में एक अज्ञात शख्स ने मां और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजकर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मृतका बरत नाग 40 साल की थी। उसके पति की मौत करीब 5 साल पहले हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ आसपास मांगकर जीवन यापन करती थी। 16 जुलाई की रात गलत इरादे से पहुंचे अज्ञात शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के चेहरे पर ईंट से प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची पर भी किसी ठोस वस्तु से वार किया गया, जिससे अंदरूनी चोटों के कारण उसकी भी जान चली गई। महिला गांव में स्थित बोर घर में रहती थी, जहां हत्या की गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शवों को अस्पताल भेजा। घटनास्थल से मिले सुरागों को इकट्ठा किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


मृतका का विवरण
बरत नाग ग्राम छापरपानी की निवासी थी। वह अपने पति की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। अपनी छोटी बच्ची के साथ वह दूसरों से मांगकर गुजारा करती थी। हत्या की यह वारदात 16 जुलाई की रात को हुई। आरोपी ने दोनों को बोर घर में निशाना बनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें