फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत परिजनों में पसरा मातम

Mon, 16 Dec 2024 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन की ठोकर से अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित के परिजनों के बाद पुलिस मे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में खेत से घर लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन की ठोकर से अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित के परिजनों के बाद पुलिस मे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है, मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने  वाले ग्राम साल्हेपाली मे रहने वाले निर्मल कुमार राठिया ने थाने मे रिपोर्ट करते हुए बताया की कल सुबह उसके पिता संतोष राम राठिया फसल काटने के लिए पैदल साल्हेपाली फुलवारी खेत गया हुए थे। 

विज्ञापन


शाम करीब 6 बजे तक संतोष राम के घर नहीं लौटने पर जब उसका पुत्र उसे ढूंढ़ते निकला तों देखा की  चोटीगुड़ा काजुबाड़ी रोड़ के पास उसके पिता संतोष राम राठिया रोड़ में गिरा पड़ा था और शरीर में चोटे लगी थी। 

अज्ञात वाहन चालक के द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक से वाहन चलाते हुए उसे पिता को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसके बाद घायल को उपचार हेतु घरघोड़ा सिविल अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहाँ रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे मे ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें