फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, रेलवे ट्रैक पर लेटे बुजुर्ग की पुलिस ने बचाई जान

Sat, 25 Jan 2025 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रायगढ़ जिले में आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे बुजुर्ग की रायगढ़ पुलिस ने समय पर पहुंचकर समझाईश देकर उसकी जान बचाई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को चक्रधर नगर थाना पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी का प्रलोभन देकर जांजगीर चांपा जिले के पामगांव गांव के रहने वाले मनोज साहू 24 साल ने दुष्कर्म कर फरार हो गया है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले छह साल से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर काम कर रही थी। अक्टूबर 2023 में चक्रधरनगर स्थित एक पार्क में उसकी मुलाकात मनोज साहू से हुई। 

विज्ञापन


किराये के मकान में रहते थे दोनों
मनोज ने दोस्ती बढ़ाई और फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू की। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। नवंबर 2023 में मनोज ने चक्रधरनगर में किराए का मकान लिया, जहां वह पीड़िता के साथ रहने लगा। मनोज ने शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात पर किया गाली गलौज
कुछ समय बाद पीड़िता ने दूसरा किराए का मकान लिया, जहां मनोज अक्सर मिलने आता था। जब युवती ने नवंबर 2024 में कोर्ट में शादी के लिए आवेदन करने को कहा, तो मनोज ने शादी से इनकार कर गाली गलौच किया। पीड़िता ने मनोज के माता-पिता से बात की, लेकिन उन्होंने भी उसे भगा दिया।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 
युवती की शिकायत पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव ने अपराध दर्ज कर महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और मेडिकल जांच कराई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिर तैनात किए। आज भोर में सूचना मिलने पर पामगढ़ के चण्डीपारा से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर लेटे बुजुर्ग की बचाई जान

रेलवे ट्रैक पर लेटा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
रायगढ़ जिले में आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे बुजुर्ग की रायगढ़ पुलिस ने समय पर पहुंचकर समझाईश देकर उसकी जान बचाई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 9.30 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरिया दादर के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की नीयत से लेटे एक वृद्ध व्यक्ति को डॉयल 112 की टीम ने बचा लिया। पुलिसकर्मी एडवर्ड कुजूर और ईआरवी वाहन चालक जय महिलाने मौके पर पहुंचे और वृद्ध को समझाने का प्रयास किया।

किसी की बात नहीं मान रहा था बुजुर्ग
घटनास्थल पर मौजूद लोग पहले से वृद्ध को ट्रैक से हटने के लिए मना रहे थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहा था। डॉयल 112 की टीम ने वृद्ध की पत्नी और बेटी को बुलाया, जिनके साथ उसे समझा-बुझाकर ट्रैक से हटाया। बाद में पुलिस ने वृद्ध को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

कुछ समय से बीमार है बुजुर्ग
बुजुर्ग के परिवार ने लोगों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति बीमार है और पिछले कुछ दिनों से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। वह पहले भी अचानक घर छोड़कर कहीं चला गया था। डॉयल 112 के स्टाफ ने परिवार को वृद्ध का उचित इलाज कराने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों की समय पर की गई कार्रवाई ने वृद्ध की जान बचाकर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें