फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: एकाउंट हैक कर ओटीपी के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात शख्स के द्वारा एक कंपनी के एकाउंट को हैक कर ओटीपी के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
ठगी का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में अज्ञात शख्स के द्वारा एक कंपनी के एकाउंट को हैक कर ओटीपी के माध्यम से लाखों रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कंपनी के एकाउटेंट की रिपोर्ट के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक पुंजीपथरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अभिषेक कुमार दुबे ने बताया कि वह चंद्रहासिनी इस्पात प्राईवेट लिमिटेड गेरवानी में एकाउटेंट के पद पर पदस्थ है। अभिषेक ने बताया वह बीते एक साल से वहां काम करते आ रहा है और संपूर्ण लेनदेन का काम उसके ही द्वारा किया जाता है। अभिषेक ने बताया कि 19 दिसंबर की सुबह 11 बजे सेवन स्टार स्टील के खाता नं. 04 में 14 लाख 79 हजार 349 रूपये ट्रांसफर किया था। जिसे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ओटीपी के माध्यम से दूसरे खाता में ट्रांसफर कर उसके साथ ठगी किया गया है। जिससे उक्तरकम सेवन स्टार के खाता में न जाकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओटीपी के माध्यम से दुसरे खाता में ट्रांसफर कर ठगी कर लिया गया है। 

इस तरह से ओटीपी के माध्यम से अन्य खाते में भी ठगी हुआ होगा जिसका बैंक से डिटेल निकालने के बाद ही पता चल पायेगा। बहरहाल एकाउटेंट अभिषेक कुमार दुबे की रिपोर्ट के बाद पूंजीपथरा पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें