फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Murder: सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ किए वार, पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट; हत्या की वजह हैरान कर देगी

Wed, 03 Sep 2025 10:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Raigarh Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक युवक की डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या इसलिए कि क्योंकि मृतक उसकी पत्नी की मौत के बाद उसके चिढ़ाता था। दरअसल, आरोपी की पत्नी को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। जिसके बाद मृतक आरोपी को चिढ़ाता था।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहनपुर में गाडाराम राठिया की हत्या उसके ही गांव के रहने वाले मधुसूदन ने महज इसलिए कर दी, क्योंकि पिछले दिनों हाथी के हमले से मधुसूदन की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से गाडाराम राठिया अक्सर उसे चिढ़ाता था। इसी बात को लेकर मधुसूदन उससे रंजिश रखता था। 

31 अगस्त की रात गाडाराम राठिया और मधुसूदन राठिया पडोसी के घर पर मौजूद थे। इसी बीच दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके मधुसूदन ने गाडाराम के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल अवस्था में गाडाराम को लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


1 सितंबर को मृतक के बेटे मिथुन राठिया ने लैलूंगा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मधुसूदन राठिया पिता चमारसिंह राठिया (55 वर्ष) निवासी मोहनपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें