उत्तम मेमोरियल कॉलेज में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तम मेमोरियल कॉलेज में चोरी
रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने उत्तम मेमोरियल कालेज के सुरक्षा गार्ड को डराते धमकाते हुए अज्ञात चोरों के द्वारा हजारों रूपये के सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया है। कालेज के प्राचाार्य की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डाक्टर गोमती सिंह ने बताया कि वह ग्राम पटेलपाली उत्तम मेमोरियल कालेज में प्राचार्य है। उनके कालेज में प्रथम वर्ष से स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष तक के छात्रा-छात्रायें पढाई करते है। कालेज में छात्रा छात्रायें को जन्तु विज्ञान व रासायन विज्ञान की प्रेक्ट्रीकल के लिए संस्था की ओर से 04 नग लेनिवो कम्पनी का लैपटाप, 04 नग चार्जर, 02 नग वेब कैमरा, 01 नग हार्ड डिस्क (02) 02 नग माइक्रोस्कोप 14 नग जन्तु विज्ञान प्रेक्टीकल समान व एसीड (3) रसायन विज्ञान का 01 नग वे मशीन व 07 नग बाक्स व एसीड कालेज में रखे थे।
कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कालेज में बंद के दौरान सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है। 03 जनवरी को कालेज बंद था और यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में अजय गुप्ता ड्यूटी में तैनात था। 04 जनवरी की सुबह साढ़े 8 बजे कालेज के स्टाफ समेत छात्र-छात्राएं कालेज पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ग्रील का गेट व खिड़की टूटा हुआ था, लैब के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की आशंका से मद्देनजर जब कालेज के सामानों का मिलान किया गया तो पाया कि अज्ञात चोरों ने कालेज से 02 नग माईक्रोस्कोप, 14 नग जन्तु विज्ञान प्रेक्ट्रीकल सामान व एसीड, रसायन विज्ञान का 01 नग वे मशीन व 07 नग बाक्स व एसीड तथा 04 लेनियो कम्पनी का लैपटाप समेत कुल 90 हजार के सामानो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
कालेज के प्राचार्य ने बताया कि चोरी के संबंध में गार्ड अजय गुप्ता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात में कुछ अज्ञात चोर उसे डराते धमकाते हुए सामानों की चोरी की है। बहरहाल कालेज प्राचार्य के रिपोर्ट पर जूटमिल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।