फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में वसूली का खेल: दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर मांगे 40 हजार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 06:42 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के घरघोड़ा क्षेत्र में युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक को दुष्कर्म के केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार साहिल यादव ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोजी-मजदूरी का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसे लेकर युवती घरघोड़ा थाना पहुंची और अनबन के संबंध में मौखिक जानकारी दी।

पीड़ित ने बताया कि वह घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्याम भोजवानी के साथ थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए। इस दौरान युवती ने किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार 7 मई की शाम करीब 6 बजे श्याम भोजवानी उसके घर पहुंचा और उसके माता-पिता के सामने कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे, नहीं तो दुष्कर्म के केस में जेल जाना पड़ेगा। परिजनों द्वारा आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहने पर आरोपी ने 40 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात कही।

पीड़ित ने बताया कि वह उधार लेकर पैसों की व्यवस्था कर रहा था। इसी बीच आरोपी बार-बार फोन कर जल्द 40 हजार रुपये देने का दबाव बनाते हुए जेल भेजने की धमकी देता रहा। जबकि किसी पुलिसकर्मी ने उससे पैसे की मांग नहीं की और न ही दोबारा थाने बुलाया गया। इस पर शंका होने के बाद पीड़ित ने रकम देने से इंकार कर दिया और परिवार से चर्चा कर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें