फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के लैलूंगा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत; चालक हुआ फरार

Sat, 28 Mar 2026 01:28 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिन एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
लैलूंगा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा सख्स गंभीर हो गया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी निवासी लालचंद नागवंशी और उसके मामा का लड़का राजेश नागवंशी बीती दिन दोपहर खेत की तरफ से वापस अपने घर लौट रहे थे। 

बाइक सवार दोनों युवक जब नवापारा के पास चिराईखार मेन रोड के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात बोलेरो चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। 
विज्ञापन


इस घटना में लालचंद के सिर चेहरा के अलावा राजेश को भी चोट आने पर उन्हें निजी वाहन की मदद से लैलूंगा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही लालचंद नागवंशी की मौत हो गई।

बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस ने बीती शाम को ही अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ  बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें