फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील की जिद ने ली जान: मांड नदी में 35 फीट ऊंचे पुल से कूदा युवक, दोस्त बना रहा था वीडियो; 23 घंटे बाद मिला शव

Wed, 03 Jun 2026 04:44 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में जयसिंह अगरिया अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था। उसने पुल से कूदने की जिद की और दोस्तों के मना करने पर भी 35 फीट ऊपर से पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
35 फीट पुल से नदी में कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। दोस्तों के साथ घूमने गया एक युवक 35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूद गया। 23 घंटे बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीम ने उसका शव बरामद किया।

विज्ञापन


यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान छाल क्षेत्र के हाटी गांव निवासी जयसिंह अगरिया के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह जयसिंह अपने दो दोस्तों पिंटू निषाद और हीरालाल के साथ अंबेटिकरा घूमने गया था। वे मांड नदी में नहा रहे थे, तभी जयसिंह ने पुल से कूदने का फैसला किया। उसने अपने एक दोस्त को वीडियो बनाने को कहा। 

दोस्तों ने उसे कूदने से मना किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। जैसे ही वह 35 फीट ऊपर से पानी में कूदा, वह बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने काफी खोजबीन की, फिर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से डीडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी थी। आखिरकार 23 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने जयसिंह का शव ढूंढ निकाला। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के शव को शव परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस घटना से मृतक युवक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। यह घटना लापरवाही और जिद के दुखद परिणाम को दर्शाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें