फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 08 Aug 2025 09:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल सिंघल प्लांट के एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, निकोदिन एक्का निवासी सुरजुला घाघरा, जिला जशपुर जोकि पिछले कुछ समय से पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित सिंघल प्लांट में काम करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1 बजे निकोदिन बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। बाइक सवार जब बंजारी मंदिर के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार निकोदिन को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।
 
गंभीर रूप से घायल निकोदिन को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से रायगढ़ जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें