छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाड़ी में काम कर रही महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कल पीड़िता ने कोतरा रोड़ थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि उसका पति रोजाना सुबह काम में जाते हैं और देर शाम घर लौटते है। 8 मई की सुबह महिला जब घर में अकेली थी और बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला सागर सिदार वहां पहुंचा और महिला को खींचते हुए कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने उक्त घटना की जानकारी उसी रात अपने पति को दी थी लेकिन बेइज्जती, लोकलाज और आरोपी के धमकियों के डर से उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
आरोपी धमकी देने पहुंचा घर
30 जून की शाम आरोपी सागर सिदार फिर पीड़िता के घर पहुंचा और पूर्व की घटना को लेकर उसे दोबारा धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने साहस जुटाकर कल कोतरारोड़ थाना पहंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष) निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।