छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए चक्काजाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बायसी निवासी रामदुलारी अपने पति दिलबोध के साथ किसी काम के सिलसिले में खम्हार की तरफ जा रही थी इसी दौरान बाईक सवार दोनो पति-पत्नी जब खरसिया-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग में पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे कंटेनर वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसके पति को हल्की खरोच आई है।
कंटेनर की ठोकर से महिला की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही चक्काजाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाईश देते हुए मृतका के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी तब जाकर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। धरमजयगढ़ पुलिस ने इस मामले में मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।