फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में गजराज का कहर: ग्रामीण पर दंतैल हाथी का हमला, उठाकर पटका; अफरातफरी के बाद वन विभाग की चेतावनी

Thu, 18 Jun 2026 10:55 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ में एक ग्रामीण को दंतैल हाथी ने पटककर घायल कर दिया। ग्रामीण डोरी बिनने जंगल गया था, तभी उस पर हमला हुआ। हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जंगलों में घुस रहे हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह डोरी बिनने गए ग्रामीण को एक दंतैल हाथी ने पटककर घायल कर दिया है। हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामला छाल रेंज का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले डोंगाभौंना गांव का रहने वाला ग्रामीण बलदेव राठिया 45 साल, रोजाना की भांति आज सुबह अपने साथियों के साथ डोरी बिनने राजा कूप जंगल गया था। बताया जा रहा है कि डोरी और आम बिनने के बाद ग्रामीण एक तालाब में दातून कर रहा था।

इसी बीच पीछे की तरफ से एक दंतैल हाथी आया। इस दौरान पास ही मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को भगाने के लिए चिल्लाया भी। लेकिन बलदेव कम सुनता था। इसलिए लोगों की आवाज सुन नहीं पाया। जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को उठा कर पटका। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हो हल्ला करके किसी तरह दंतैल हाथी को भगाया। हालांकि इस घटना में ग्रामीण को अंदरूनी चोट आई है।
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग की टीम घायल ग्रामीण को पहले छाल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद ग्रामीण को रायगढ़ मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं वन विभाग की टीम तात्कालिक सहायता राशि देते हुए घायल ग्रामीण के परिजनों को घटना की जानकारी से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विदित रहे कि गांव में हाथियों की मौजदूगी को देखते हुए हाथी मित्र दल की टीम लगातार प्रभावित गांव में मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने के साथ साथ जंगल नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें