फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: अज्ञात कारणों से निजी कंपनी के सुपरवाइजर ने खुदकुशी की, घर पहुंचे साथियों ने सबसे पहले देखी लाश

Thu, 30 Oct 2025 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रात 10 बजे खाना खाने के बाद साहिल 12 बजे तक मोबाइल में बात करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह 7 बजे साहिल के नहीं उठने पर उसके दरवाजे को खटखटाने और फोन करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं होने पर जब उसके साथियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात कारणों से गुना इंजीनियरिंग ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, साहिल शर्मा 23 साल, मूलतः दामोदरपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है, जोकि गुना इंजीनियरिंग ठेका कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था। उक्त ठेका कंपनी का काम इन दिनों एनटीपीसी लारा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि साहिल शर्मा, मनोज कुमार और देवकुमार के अलावा तीन अन्य लोगों के साथ सत्यवान कुमार पंडा के मकान के किरायेदार के रूप में रहते हुए एनटीपीसी लारा में काम करते आ रहे थे। बीती रात 10 बजे खाना खाने के बाद साहिल 12 बजे तक मोबाइल में बात करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। 

गुरुवार सुबह 7 बजे साहिल के नहीं उठने पर उसके दरवाजे को खटखटाने और फोन करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं होने पर जब उसके साथियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो पंखे में कपड़ा टंगा हुआ था, साहिल शर्मा बिस्तर में पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने पुसौर थाने में पूरे मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें