फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh News: रायगढ़ में सड़क पार करते दिखा हाथियों का बड़ा दल, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

Tue, 30 Jun 2026 10:04 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ के घरघोड़ा रेंज में मंगलवार शाम करीब 27 हाथियों का दल शावकों के साथ सड़क पार करता नजर आया। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
हाथियों का बड़ा दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता दिखाई दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद किया। मामला रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत भेंगारी और बिलासखार के जंगलों के पास हाथियों का बड़ा दल सड़क पार करता देखा गया। इस दल में कई नन्हे शावक भी शामिल थे। हाथियों के सड़क पर आने के कारण काफी देर तक इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान कई लोग हाथियों के फोटो और वीडियो बनाते भी नजर आए।

बताया जा रहा है कि इस दल में करीब 27 हाथी शामिल हैं। यह दल छाल रेंज की ओर से आया है और सामारूमा जंगल की तरफ बढ़ रहा है। हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें