फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

Sun, 05 Jul 2026 04:16 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक तमनार क्षेत्र के निवासी थे और किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार सुबह करीब 10:40 बजे वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रकाश राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्रारंभिक जांच के दौरान करीब 21 वर्षीय एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 21 वर्षीय ज्ञानचंद मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के निवासी थे और किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें