फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: अवैध रेत परिवहन में लगे 9 ट्रैक्टरों पकड़े गए, बिना रॉयल्टी करते थे रेत का परिवहन

Sun, 24 Aug 2025 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ अवैध रेत परिवहन में लगे 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा है। खनिज विभाग को मामले की सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
9 ट्रैक्टर पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ अवैध रेत परिवहन में लगे 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा है। खनिज विभाग को मामले की सूचना देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चैक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़ा है। 

विज्ञापन


इस दौरान वाहन चालकों ने रायल्टी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर धारा 106(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

पकड़े गए ट्रैक्टर और चालक
1. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 X 7801 – चालक धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया)
2. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AS 8723 – चालक तरुण कुमार डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
3. ट्रैक्टर मैक्सी CG 13 AT 0954 – चालक लेखराम राठिया (बरभौना, थाना छाल)
4. ट्रैक्टर महेन्द्रा (बिना नंबर) – चालक लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल)
5. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 AM 9156 – चालक पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल)
6. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 11 DA 5182 – चालक दिलेश्वर डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
7. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BC 8169 – चालक भीमा डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
8. ट्रैक्टर सोनालीका (बिना नंबर) – चालक शेखरचंद डनसेना (बरभौना, थाना छाल)
9. ट्रैक्टर महेन्द्रा CG 13 BD 2509 – चालक धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल)

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें