फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: हार्डवेयर की दुकान से 80 हजार चोरी, पीड़ित की शिकायक पर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 Nov 2024 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने छत के जरिये हार्डवेयर दुकान में घुसकर काउंटर का ताला तोड़ते हुए 80 हजार रूपये नगदी रकम की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने छत के जरिये हार्डवेयर दुकान में घुसकर काउंटर का ताला तोड़ते हुए 80 हजार रूपये नगदी रकम की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भेन्ड्रा निवासी आकाश गुप्ता 27 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका गुप्ता हार्ड वेयर दुकान और घर एक ही बिल्डिंग में है। जहां 17 नवंबर की रात 9 बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह 6 बजे उसके पिता जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के काउंटर का ताला टूटा हुआ था और गल्ले में रखे नगदी रकम 80 हजार रूपये की चोरी हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़ित युवक ने बताया कि अज्ञात चोर छत के जरिये उनके दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। जिसके बाद परिवार सलाह मशवरा पश्चात पीड़ित युवक ने घरघोड़ा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305 (ए) 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें