फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविर; समस्याओं का हो रहा समाधान, छह दिनों में मिले साढ़े 26 हजार आवेदन

Sat, 03 Aug 2024 01:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू किया गया था। इसका बेहतर प्रतिसाद नागरिकों को मिल रहा है।
विज्ञापन
जनसमस्या निवारण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। प्रदेशभर के नगरीय निकायों में 27 जुलाई से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू किया गया था। इसका बेहतर प्रतिसाद नागरिकों को मिल रहा है। पखवाड़ा में 27 जुलाई से एक अगस्त तक में प्रदेशभर में कुल 26 हजार 513 आवेदन मिले हैं। इनमें से चार हजार 442 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा की। प्रदेश में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के शुरूआती छह दिनों में सफाई से संबंधित कुल 243 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 46 का तत्काल निराकरण किया गया है। पेयजल से जुड़ी 1715 आवेदनों में से 102 तथा प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 1447 में से 144 आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया है। 

वहीं सड़क व नाली मरम्मत के 90 और आवास से संबंधित 103 प्रकरण तुरंत निराकृत किए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 54 प्रकरणों पर तत्काल सहमति प्रदान कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। राशन कॉर्ड के 983 और राजस्व के 249 प्रकरणों पर भी त्वरित कार्यवाही की गई है। शिविरों में 1607 शहरी लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी व आयुष्मान कॉर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


शेष 22 हजार 71 आवेदनों को श्रेणीवार विभाजित कर निराकरण के लिए समय-सीमा दी गई है। जनसमस्या निवारण शिविरों के साथ ही वार्डों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के चलित वाहनों के माध्यम से चिकित्सा शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीपी, शुगर, बुखार, सर्दी-खांसी के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज कर निःशुल्क दवाईयां दी जा रही हैं। सभी निकायों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि आमजनों की भागीदारी के साथ आगामी 10 अगस्त तक चलने वाले इन शिविरों में अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें