फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान दी, टहलने निकला तो नहीं लौटा घर

Wed, 24 Aug 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कारोबारी की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई। बताया गया है कि वह मंगलवार शाम को कार से टहलने निकला था। शहर के तेलीबांधा तालाब किनारे केडिया ने ड्राइवर से कहा कि वह टहल कर आता है। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक युवा प्रॉपर्टी कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार को हुई। खुदकुशी की वजह अभी पता नहीं चली है।

विज्ञापन

कारोबारी की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई। बताया गया है कि वह मंगलवार शाम को कार से टहलने निकला था। शहर के तेलीबांधा तालाब किनारे केडिया ने ड्राइवर से कहा कि वह टहल कर आता है। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

तेलीबांधा थाना पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला है कि अनुपम केडिया पैसों के लेनदेन और पारिवारिक वजहों से परेशान चल रहा था। चूंकि, अभी परिजनों की मनोदशा ठीक नहीं है, इसलिए उनके बयान बाद में दर्ज किए जाएंगे। शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें