फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में दौड़ेगी प्रधानमंत्री ई-बस: केंद्र सरकार ने प्रदेश में 240 ई-बस की दी मंजूरी

Sat, 16 Mar 2024 04:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मंजूरी दी है। राजधानी रायपुर, कोरबा, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर को इस योजना का लाभ मिला है। प्रदेश को 240 ई-बसों की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मंजूरी दी है। राजधानी रायपुर, कोरबा, भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर को इस योजना का लाभ मिला है। प्रदेश को 240 ई-बसों की स्वीकृति मिली है। केन्द्र सरकार से रायपुर शहर को सार्वजनिक परिवहन के लिए 100 इलेक्ट्रॉनिक बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

 
केन्द्र सरकार ने रायपुर के लिए 100, कोरबा के लिए 40, भिलाई-दुर्ग के लिए 50 और बिलासपुर के लिए 50 ई-बसों की स्वीकृति प्रदान की है। देश के 169 शहरों ने सार्वजनिक परिवहन की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के लिए अपना डीपीआर केन्द्र सरकार को प्रस्तुत किया था, जिसमें से राजधानी रायपुर सहित चयनित अन्य शहरों को इस सेवा का लाभ मिला है। अब इन शहरों को सार्वजनिक परिवहन के लिए ई-बस सेवा की सुविधा मिलेगी।

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम रायपुर ने सार्वजनिक परिवहन के लिए ई-बस सेवा की सुविधा के लिए भारत सरकार के इस योजना में चयनित होने विस्तृत कार्य योजना प्रतिवेदन केन्द्र सरकार को प्रेषित किया था। नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने बताया है कि सितंबर माह में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के लिए 169 शहरों में से 100 शहरों ने चयन के लिए अपनी दावेदारी केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत की थी।  रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कोरबा, भिलाई-दुर्ग, बिलासपुर ने ई-बस सेवा योजना में चयन हेतु अपना विस्तृत कार्य योजना के साथ अपनी दावेदारी की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें