फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में वनडे मुकाबले की हलचल तेज: मैच से पहले IG-DIG की बैठक, सुरक्षा में दो हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

Mon, 01 Dec 2025 04:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। मैच के दिन लगभग 2 हजार पुलिसकर्मी रायपुर पुलिस, ट्रैफिक विंग और विशेष बलों सहित तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तीन दिसंबर को वनडे सीरीज़ के दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। स्टेडियम में पहली बार होने जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले को लेकर व्यवस्थाएँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। मैदान, दर्शकदीर्घा और एंट्री-पॉइंट्स से लेकर प्रसारण सुविधाओं तक हर व्यवस्था का निरीक्षण लगातार जारी है।
विज्ञापन


सोमवार को सुरक्षा तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने की। इस दौरान रायपुर एसएसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर, टीम होटल और खिलाड़ियों के रूट की सुरक्षा रणनीति को विस्तार से समीक्षा की।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को बीसीसीआई को सौंपे जाने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच होने जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। मैच के दिन लगभग 2 हजार पुलिसकर्मी रायपुर पुलिस, ट्रैफिक विंग और विशेष बलों सहित तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की मूवमेंट को लेकर पूरे रूट पर भी सुरक्षा कर्मी निगरानी रखेंगे। साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

भारतीय टीम आज शाम रायपुर पहुंचने वाली है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम भी चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी आएगी। दो दिसंबर को दोनों टीमें नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। दक्षिण अफ्रीका दोपहर डेढ़ बजे और भारतीय टीम शाम साढ़े पांच बजे।

बीसीसीआई की क्यूरेटर टीम ने स्टेडियम पर काम संभाल लिया है। उनके अनुसार रायपुर की आउटफील्ड रांची की तुलना में कहीं तेज है नियमित फर्टिलाइज़र, पानी और खुली धूप ने इसे बेहतरीन बना दिया है। ऑनलाइन टिकट लेने वालों को इंडोर स्टेडियम (बूढ़ातालाब) से दो दिसंबर की शाम तक फिजिकल टिकट मिल सकेंगे।

दर्शकों के लिए भी इस मैच में एक नया अनुभव जुड़ने जा रहा है। बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टिंग टीम ने स्टेडियम के ऊपर स्पाइडर कैम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रायपुर में पहली बार होगा। इसके साथ लगभग 40 अतिरिक्त 4K कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, ताकि प्रसारण की गुणवत्ता और बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें