फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ती: ट्रेलर ने खड़े हार्वेस्टर को मारी टक्कर, हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत, वाहन जब्त कर जांच शुरू

Mon, 01 Dec 2025 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

सक्ती जिले में नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को इतनी तेज टक्कर मारी कि हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को इतनी तेज टक्कर मारी कि हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद यादव (45 वर्ष) निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोविंद यादव हार्वेस्टर से फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। यह हार्वेस्टर रायपुर निवासी तोपेश्वर बघेल का बताया गया है, जिसे राजेंद्र सरवानी द्वारा किराए पर चलवाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रायगढ़ से चांपा राखड़ खाली कर वापस लौट रहा ट्रेलर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सीधे खड़े हार्वेस्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और ट्रेलर व हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें