बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन अत्यंत दैनीय होते जा रही है। रामानुजगंज से बलरामपुर होते अंबिकापुर की 110 किलोमीटर दूरी तय करना लोगों के लिए मुश्किल जा रहा है। कहीं-कहीं तो सड़क में स्थिति इतनी खस्ता हो गई है कि चार चक्का वाहन तो मुश्किल से पार हो ही रहा है वहीं दो चक्का वाहन को भी पार करना मुश्किल हो रहा है। आने वाले बरसात के समय में सड़क की स्थिति और जर्जर हो जाएगी, तातापानी मुख्य बाजार के जर्जर सड़क में बरसात के बाद मानो सड़क पर तालाब बन गया हो। राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़े गड्डो को भरवाने में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं जिस कारण स्थिति ऐसी हो रही है।
कई गड्ढे ऐसे खतरनाक हो गए हैं कि जिन्हें तत्काल भरवाय जाना अत्यंत आवश्यक है परंतु उसके बाद भी वह कई सप्ताह से इस प्रकार पड़े हुए हैं एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बीच-बीच में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों के द्वारा गड्डो को भरवाया जाता है परंतु वह सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित होता है गड्डो भरवाने के महज कुछ दिनों के बाद सड़क पूर्व स्थिति में आ जाती है जिससे सड़क में गड्ढे भरे जाना या नहीं भराया जाना दोनों बराबर हो जाता है।